Sep 30, 2025

दिल्ली से लखनऊ आ रही फ्लाइट में विधायक से अभद्रता व हाथापाई, 3 अरेस्ट



लखनऊ - दिल्ली से लखनऊ आ रही फ्लाइट में हंगामा खड़ा हो गया, लोगों ने विधायक राकेश प्रताप सिंह से धक्का-मुक्की की, उनके साथ अभद्रता की।
मिल रही जानकारी के मुताबिक दिल्ली से लखनऊ आ रही एयर इंडिया फ्लाइट AI-837 में उस वक्त बड़ा विवाद हो गया, जब अमेठी की गौरीगंज से विधायक राकेश प्रताप सिंह से यात्री ने की गाली-गलौज के साथ हाथापाई की। बताया जा रहा है कि फ्लाइट लेट होने पर युवक समद अली ने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया और विरोध करने पर अभद्रता पर आमादा हो गया,लेकिन फ्लाइट स्टाफ ने बीच-बचाव कर मामला शान्त कराया। लखनऊ एयरपोर्ट पर मामला और बढ़ गया, जिससे नाराज विधायक द्वारा सरोजनीनगर थाने में मामला दर्ज कराया, जिसपर पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू की।

No comments: