Sep 17, 2025

पीएम मोदी के जन्मदिन पर वृहद वृक्षारोपण व अस्पताल में हुआ दवा वितरण

 

गोण्डा - बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर ग्राम सभा बसेहिया में वन विभाग द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जिला पंचायत सदस्य विवेक सिंह कलहंस द्वारा पौधारोपण किया गया। वन विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पूर्व प्रधान रामकुमार गुप्ता, सतीश शुक्ला, सोनू सिंह, वन  दरोगा अशोक पाण्डेय सहित अन्य लोगों की सहभागिता रही।
इसके उपरांत जिला पंचायत सदस्य विवेक सिंह कलहंस द्वारा बरगदी स्थित सरकारी अस्पताल में गरीबों को उनकी जरूरत के अनुसार निःशुल्क दवा वितरित की गई। वहीं जिप सदस्य विवेक सिंह कलहंस द्वारा गोण्डा में रक्तदान में हिस्सा लेकर लोगों को रक्तदान हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष दीपक गुप्ता व शिवम सिंह भभुआ सहित अन्य कई वरिष्ठ जन मौजूद रहे।

No comments: