Sep 6, 2025

छः वर्षीय बच्ची ने महिला को प्रेमी के संग आपत्तिजनक हालत में देखा, तो दोनों ने मिलकर उसे मार डाला

लखनऊ - विगत दिनों हाथरस के थाना कोतवाली सिकंदराराऊ क्षेत्र अंतर्गत मऊ चिरायल में हुई 6 वर्षीय मासूम बच्ची की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली, और दोषियों को अरेस्ट कर लिया। पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि महिला ने प्रेमी संग मिलकर बच्ची को मार डाला था,क्योंकि दोनों को मासूम ने आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। अवैध संबधों को छुपाए रखने के लिये दोनों ने मिलकर बच्ची की जान ले ली। मामले में पुलिस महिला और 17 वर्षीय नाबालिक प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने टीमें गठित की थी । 


No comments: