घाघरा नदी में नहाने गए तीन यवक डूबे गोताखोरों द्वारा तलाश जारी
बहराइच। घाघरा नदी में नहाने गए तीन युवक गहरे पानी में चले जाने के चलते डूब गए । घटना बुधवार दोपहर थाना हरदी अंतर्गत कोड़वा मुँसारी की है। बुधवार दोपहर करीब 2.00 बजे गोलू जायसवाल पुत्र राजकुमार जायसवाल उम्र करीब 22 वर्ष निवासी टिकोरा मोड़ थाना कोतवाली देहात अपने अन्य दोस्त सूरज जायसवाल पुत्र स्वर्गीय शिवपाल जायसवाल उम्र करीब 19 वर्ष निवासी टिकोरा मोड़ थाना कोतवाली देहात व मोहित यादव पुत्र राजमल यादव उम्र करीब 25 वर्ष निवासी दहाव बेडनापुर थाना कोतवाली देहात के साथ में थाना हरदी अंतर्गत ग्राम कोरहवा मुंसारी के पास घाघरा नदी में नहाने गए थे। जहां गहरे पानी में चले जाने के चलते तीनों डूब गए । थानाध्यक्ष हरदी आलोक सिंह ने बताया क्षेत्रीय गोताखोरों को बुलाकर तलाश कराई जा रही है। एनडीआरएफ टीम को बुलाया गया है।डूबे हुए व्यक्तियों के परिवारीजन मौके पर पहुंच गए लापता युवकों की खोज जारी है। मौके पर क्षेत्रीय ग्रमीण मौजूद हैं।
No comments:
Post a Comment