गोण्डा - गोण्डा जनपद के परसपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत भटपुरवा निवासी बलराज सिंह"बल्ले" के बेटे हरिओम बनारस में गंगा स्नान के दौरान नदी में डूब गए । काफ़ी खोजबीन के बाद गोताखोरों ने शव बरामद किया ।
प्मिली जानकारी के मुताबिक सतनाम कमेटी पुरवा धाम के पूर्णानंद शरण दास"मोनू साहेब" के साथ हरिओम सिंह (24 वर्ष )यज्ञ में सेवा देने बनारस गए थे । मंगलवार सुबह करीब 5 बजे वो अन्य सभी सेवादारों के साथ गंगा स्नान को गए थे जहां डुबकी लगाते समय वो डूब गए । जब साथी सेवादारों ने उन्हें नहीं देखा तो आनन फानन में गोताखोर बुलाये गए जिन्होंने करीब 4 घंटे की खोज के बाद शव निकाला है । बेटे के निधन की ख़बर सुनकर घर में पिता बलराज व माता समेत अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है ।
शुभम सिंह कलहंस ने बताया कि हरिओम बहुत ही होनहार और हंसमुख स्वभाव के धनी थे उनमें अदभुद आत्मविश्वास व साहस था। हरदिल अजीज रहे हरिओम सिंह के आकस्मिक निधन से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में शोक व्याप्त है।
No comments:
Post a Comment