Aug 1, 2025

पुलिस ने पकड़े 5 शातिर पशु चोर गिरफ्तार, तमंचा, कारतूस, पिकअप बरामद



गोण्डा - शुक्रवार  को अपराध निरीक्षक राजकुमार यादव मय फोर्स रात्रिगस्त, क्षेत्र में भ्रमणशील थे कि सूचना प्राप्त हुई की ग्राम गिरधरपुरवा में तरबगंज से डुमरियाडीह रोड नागनाथ पुरवा तिराहे पर एक खाली पिकअप खड़ी है जिसके पीछे बैठकर कुछ संदिग्ध लोग बातचीत कर रहे हैं । उक्त सूचना पर निरीक्षक राजकुमार यादव मय फोर्स मौके पर पहुंचकर आरोपी अभियुक्त 01. फारूख पुत्र सूरत उर्फ नजीर, 02. लक्ष्मण कुमार पुत्र मुस्करीदीन, 03. बन्ने नट पुत्र जन्त्री नट, 04. सोनू पुत्र सजन नट व 05. उमेश कुमार नट पुत्र शेरा नट को गिरफ्तार कर लिया गया तथा जामा तलाशी पर एक अदद तमंचा 12 बोर, 02 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर, एक अदद चाकू तथा चोरी की घटना में प्रयुक्त होने वाले उपकरण 01 अदद लोहे का नुकीला सरिया(सबरी), नायलान की सफेद रस्सी आदि बरामद किया गया है । बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध थाना तरबगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी। 

अभियुक्तगणों से पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि ये लोग पशु चोरी करने की योजना बना रहे थे कि पुलिस द्वारा चोरी योजना बनाते समय पकड़ लिया गया । दिनांक 11.04.2025 की रात थाना परसपुर क्षेत्र के ग्राम चंदईपुरवा डेहरास में एक भैंस व पड़वा की चोरी की थी, तथा दिनांक 23.06.2025 को थाना वजीरगंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम नैपुरिया बहादुरा से एक भैंस व पड़िया की चोरी किये थे । इन लोगो का एक संगठित गिरोह है जो आर्थिक लाभ कमाने के लिए तरह-तरह के तरीके अपनाकर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में पशु चोरी की घटनाओ को अंजाम दिया करते हैं। 

गिरफ्तार अभियुक्तगण
01. फारूख पुत्र सूरत उर्फ नजीर निवासी ग्राम गंभौरा थाना उमरीबेगमगंज गोण्डा हालपता शेखपुरा थाना रौनाही जनपद अयोध्या।
02. लक्ष्मण कुमार पुत्र मुस्करीदीन निवासी ग्राम लालेपुरवा अमदही थाना उमरीबेगमगंज गोण्डा 
03. बन्ने नट पुत्र जन्त्री नट निवासी सुब्बागंज थाना तरबगंज जनपद गोण्डा।
04. सोनू पुत्र सजन नट निवासी सुब्बागंज थाना तरबगंज जनपद गोण्डा।
05. उमेश कुमार नट पुत्र शेरा नट निवासी सुब्बागंज थाना तरबगंज जनपद गोण्डा।


पंजीकृत अभियोग
01. मु0अ0स0 244/2024 धारा 313 बीएनएस, 3/25 व 4/25 आर्म्स एक्ट थाना तरबगंज, जनपद गोण्डा।

अनावरित अभियोग
01. मु0अ0स0 128/2025, धारा 303(2) बीएनएस थाना परसपुर जनपद गोण्डा।
02. मु0अ0स0 190/2025, धारा 303(2) बीएनएस थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा।



बरामदगी
01. कब्जे से एक अदद तमंचा 12 बोर
02. 02 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर 
03. 02 अदद मोबाइल
04. 01 अदद चाकू
05. एक अदद वाहन पिकअप UP 42 AT 6410
06. 420 रु० नगद

चोरी में प्रयुक्त होने वाले उपकरण बरामद

01. 01 अदद लोहे की नुकीली सरिया (सबरी)
02. 01 नायलान की रस्सी सफेद 07 मीटर

गिरफ्तार कर्ता टीम
01. अपराध निरीक्षक राजकुमार यादव
02. उ0नि0 वीरेन्द्र प्रसाद पाल
03. उ0नि0 इन्द्रेश यादव
04. उ0नि0 रामआसरे यादव
05. हे0का0 अजय सिंह
06. हे0कां0 गयापति त्रिपाठी
07. हे0कां0 शैलेन्द्र यादव
08. का0 वेदप्रकाश वर्मा
09. का0 अनिल यादव
10. का0 अंकित राय
11. कां0 पंकज यादव


अभियुक्त फारूख पुत्र सूरत उर्फ नजीर का आपराधिक इतिहास
01. मु0अ0सं0 79/2020 धारा 3/5/8 गोवध निवा0 अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधिनियम थाना तरबगंज जनपद गोण्डा ।
02. मु0अ0सं0 200/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा ।
03. मु0अ0सं0 256/21 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट थाना तरबगंज जनपद गोण्डा । 
04. मु0अ0सं0 297/24 धारा 3/5/8 गोवध निवा0 अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधिनियम थाना छावनी जनपद बस्ती । 
05. मु0अ0सं0 128/25 धारा 303(2) बीएनएस थाना परसपुर जनपद गोण्डा ।
06. मु0अ0सं0 190/25 धारा 303(2) बीएनएस थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा
07. मु0अ0सं0 244/25 धारा 313 बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना तरबगंज जनपद गोण्डा

अभियुक्त लक्ष्मण कुमार पुत्र मुस्करीदीन का आपराधिक इतिहास
01. मु0अ0सं0 297/24 धारा 3/5/8 गोवध निवा0 अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधिनियम थाना छावनी जनपद बस्ती ।
02. मु0अ0सं0 128/25 धारा 303(2) बीएनएस थाना परसपुर जनपद गोण्डा ।
03. मु0अ0सं0 190/25 धारा 303(2) बीएनएस थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा
04. मु0अ0सं0 244/25 धारा 313 बीएनएस व 4/25 आर्म्स एक्ट थाना तरबगंज जनपद गोण्डा

अभियुक्त बन्ने नट पुत्र जन्त्री नट का आपराधिक इतिहास

01. मु0अ0सं0 128/25 धारा 303(2) बीएनएस थाना परसपुर जनपद गोण्डा । 
02. मु0अ0सं0 190/25 धारा 303(2) बीएनएस थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा 
03. मु0अ0सं0 244/25 धारा 313 बीएनएस व 4/25 आर्म्स एक्ट थाना तरबगंज जनपद गोण्डा।

अभियुक्त सोनू पुत्र सजन नट का आपराधिक इतिहास 

01. मु0अ0सं0 128/25 धारा 303(2) बीएनएस थाना परसपुर जनपद गोण्डा । 
02. मु0अ0सं0 190/25 धारा 303(2) बीएनएस थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा 
03. मु0अ0सं0 244/25 धारा 313 बीएनएस व 4/25 आर्म्स एक्ट थाना तरबगंज जनपद गोण्डा। 

No comments: