Breaking






Mar 14, 2024

करनैलगंज: सीएम की रैली के बहाने विधायक ने दिखाई ताकत,सैकड़ों वाहनों से शक्ति प्रदर्शन

 





करनैलगंज/ गोण्डा - गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गोण्डा (टामसन कालेज)  में आयोजित रैली के बहाने क्षेत्रीय विधायक अजय सिंह ने सैकड़ों वाहनों का काफिला निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया और लोगों को अपनी क्षमता का एहसास कराते हुए सबको आश्चर्यचकित कर दिया। आपको बता दें कि करनैलगंज से पहली बार राजनीतिक दिशा में किस्मत आजमाने में कामयाब रहे विधायक अजय सिंह आसन्न लोकसभा चुनाव में सांसद पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं और टिकट वितरण से पहले जिले में मुख्यमंत्री की रेली के मौके पर उनके इस शक्ति प्रदर्शन के मायने हो सकते हैं। गुरुवार को परसपुर स्थित आवास से विधायक अजय सिंह की अगुवाई में सैकड़ो वाहनों का काफिला विधानसभा क्षेत्र के आंटा,पचईपुरवा,ककरहा, चकरौत,बाबागंज होते हुए करनैलगंज बस स्टॉप से चौरी चौराहा होते हुए गोण्डा रवाना हो गया। फिलहाल गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनपद आगमन पर विधायक अजय सिंह की इस बड़ी रैली की आमजनमानस में व्यापक चर्चा है। गुरूवार की रैली में क्षेत्र के वासुदेव सिंह (चेयरमैन ),रामजीलाल मोदनवाल (चेयरमैन प्रतिनिधि), राजेश सिंह उर्फ पिंकू सिंह (लालेमऊ), पिंकू प्रधान पसका,टी.के. सिंह, सूरज सिंह (विधायक प्रतिनिधि) मुन्ना भैया (शाहपुर), हितेश सिंह,रमेश ओझा ओमप्रकाश मिश्रा, गुड्डू सिंह खजुहा, लक्ष्मीशंकर पाण्डेय, देव पराग अवस्थी, बबलू तिवारी, राजदत्त डेलिहा, राजदेव शुक्ला,गुड्डू मसौलिया,पिंटू मिश्रा, सिद्धनाथ दूबे, धर्मेन्द्र तिवारी, पिंकू मिझौरा, कुट्टू सिंह,बीपी सिंह सहित क्षेत्र के अन्य तमाम जन प्रतिनिधि शामिल रहे।


No comments: