आयकर विभाग द्वारा पार्टी को जारी नोटिस पर बिफरे कांग्रेसी
वित्त मंत्री का पुतला फूंककर किया प्रदर्शन
![]() |
बहराईच। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर केन्द्र सरकार के इशारे पर आयकर विभाग द्वारा भेजे गए नोटिस के खिलाफ़ कांग्रेस नेता विनय सिंह के नेतृत्व में बहराइच -गोण्डा मार्ग पर स्थित जनपद सीमा सहजनवां पर भाजपा सरकार की कठपुतली वित्त मंत्री भारत सरकार का पुतला दहन कर आक्रोश प्रदर्शन किया गया । इस अवसर पर कांग्रेस नेता विनय सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के बढते जनाधार व लोकप्रियता से बौखलाई नरेंद्र मोदी की भाजपा सरकार में काफी छटपटाहट व बौखलाहट के चलते तरह तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं जिसकी एक कड़ी विगत दिनों नियम के विरुद्ध जाकर कांग्रेस पार्टी को इनकम टैक्स विभाग विभाग द्वारा 1823करोड रुपये की नोटिस दिया जाना और जबरदस्ती 135करोड रुपये निकाल लिये जाने जैसा घिनौना कृत्य है! उन्होंने कहा कि यह सिर्फ कांग्रेस पार्टी के मिशन 2024के सफल यात्रा को रोकने या उसमें अडचने डालने का कुत्सित प्रयास है! जिला कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष रमेश चन्द्र मिश्र ने कहा कि मोदीजी के कुशासन से सिर्फ कांग्रेस ही नही बल्कि सारे इण्डिया गठबंधन के धर्मनिरपेक्ष व विपक्षी दल काफी आहत व पीड़ित है। उन्होंने कहा कि जोर लगा ले अरे तू मोदी, कितना जोर लगायेगा। इस देश में कांग्रेस का झंडा कभी न झुकने पाएगा! प्रदर्शन में इन्द्र कुमार यादव, रख नरेश, मूलचन्द राव, लाल जी गिरि नसीम इदरीशी उमेश तिवारी नरेंद्र शास्त्री संजय सिंह सहित कई लोगों ने अपने अपने वक्तव्य में बदले की भावना से किए जा रहे भाजपा शासन के तानाशाही रवैये की भर्त्सना की।

No comments:
Post a Comment