लखनऊ - एकाएक लापता शिक्षिका हुई नेहा असमत अब नेहा सिंह बन चुकी हैं। नेहा ने हिंदू धर्म अपना लिया हैइतना ही नहीं उन्होंने उज्जैन जाकर महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया । प्रदेश के बरेली से लापता निजी स्कूल की शिक्षिका नेहा असमत ने अपना धर्म परिवर्तन कर लिया है। उन्होंने हिंदू धर्म अपना कर अपना नाम नेहा सिंह कर लिया है। बताते चलें कि नेहा की मां ने बारादरी थाने में उनके साथी शिक्षक मोहित के खिलाफ बेटी के अपहरण की रिपोर्ट लिखाई थी।उधर, शिक्षिका ने उज्जैन जाकर महाकाल मंदिर में दर्शन कर हिंदू धर्म अपनाने और अपना नाम नेहा नेहा सिंह रखने की घोषणा की। नेहा का कहना है कि उन्हें व उसके सहकर्मी मोहित को परिवार से जान का खतरा है। नेहा के मुताबिक तीन तलाक व हलाला से डरकर उन्होंने हिंदू धर्म अपनाया है। नेहा के मुताबिक उनके परिजनों द्वारा मोहित सिंह के खिलाफ अपहरण की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई है। कहा कि उन्होंने अपनी मर्जी से हिंदू धर्म अपनाया है। इसमें किसी का दबाव नहीं है। नेहा ने अपने परिवार से जान का खतरा जताया है। उन्होंने डीएम-एसएसपी को पत्र भेजकर सुरक्षा की मांग की है।

No comments:
Post a Comment