Dec 13, 2023

पूर्वमंत्री के जन्मदिन पर सपा नेता ने हॉस्पिटल व चौराहों पर जरूरतमंदों वितरित किया कंबल

 



करनैलगंज/गोण्डा -  समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता व पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह के जन्मदिन पर बुधवार को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र और कस्बे के चौराहों पर गरीबों को कंबल वितरित किया गया।

पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह के जन्मदिन पर विगत कई वर्षों से गरीबों को कम्बल वितरित कर रहे समाजवादी पार्टी के करनैलगंज विधान सभा अध्यक्ष गणेश कुमार पाण्डेय द्वारा इस बार फिर अस्पताल पहुंचकर कंबल बांटा गया तथा कस्बे के चौराहों सकरौरा व मौर्यनगर जैसे स्थानों पर जरूरत मंद लोगो को ढूंढ़कर उन्हें ठंडक से बचाव हेतु कम्बल वितरित किया गया। इस पुनीत कार्य में उनके साथ राजकुमार सिंह, सुनील सिंह, गब्बू सिंह,राहुल सिंह,अजीत भाई,गिरिजा शंकर सिंह तथा दलजीत यादव रूप से मौजूद रहे।

No comments: