आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत ,परिवार में मचा कोहराम
बहराइच ,जिले के कैसरगंज थानाक्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत नत्थनपुर गांव में जानवरों को बांधते समय आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत हो गई प्राप्त जानकारी के अनुसार रुपनरायण पुत्र रामसुमिरन उम्र लगभग 52 वर्ष निवासी नत्थनपुर अपने जानवरों को खूंटे से बांध रहा था उसी समय एकाएक आकाशीय बिजली गिरने से उसकी मौत हो गई बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह वह ईंट भट्ठे से वापस आकर अपने जानवरों को खूंटे से बांध रहा था कि अचानक एकाएक मौसम ने मिजाज बदला और तेज हवाओं के साथ बारिशों के झोंके एवं आकाशीय बिजली गिरने के कारण उपरोक्त युवक की मौत हो गई मामले के संबंध में थाना प्रभारी राजेश शुक्ला ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर अत्यंत प्रशिक्षण के लिए पोस्टमार्टम हाउस रवाना कर दिया गया है।
No comments:
Post a Comment