लखनऊ - मेरठ में सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रही एक अनुसूचित जाति की छात्रा की आठ महीने पहले फेसबुक पर एक युवक से दोस्ती हो गई और इसके बाद युवक शादी का सजबाग दिखाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाना शुरू कर दिया।
जब उसने शादी का दबाव बनाया तो लड़के ने दुत्कार दिया। गुरुवार को भुक्तभोगी छात्रा ने एसएसपी दफ्तर पहुंच कर शिकायत प्रार्थना पत्र दिया है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने मेडिकल पुलिस को जांच कर केस दर्ज करने के निर्देश दिये। पीड़िता ने अपनी शिकायत में दर्द बयां करते हुए बताया कि बीते नौ महीने से वह मेडिकल क्षेत्र में किराये पर रूम लेकर एक कोचिंग सेंटर में आईएएस की तैयारी कर रही थी। फेसबुक पर उसकी दोस्ती शास्त्रीनगर निवासी युवक से हुई थी। इसके बाद दोनों में फोन पर बातें होने लगी
पीड़िता द्वारा बताया गया कि एक दिन युवक ने उसे सूरजकुंड पार्क में मिलने के लिए बुलाया और शादी करने की बात कहने लगा। युवक ने कहा कि वह उसे खुश रखेगा। पीड़िता का कहना है कि बीते 24 जून को गढ़रोड स्थित होटल में बुलाया और यहां शादी का झांसा देकर वहां शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद कई बार उसे होटल ले गया और दुष्कर्म करता रहा। छात्रा ने बताया कि एक दिन आरोपी उसे अपने घर भी ले गया और परिजनों से शादी की बात कही, लेकिन आरोपी की मां ने उसे जातिसूचक शब्द कहे और जान से मारने की धमकी दी।
इसके बाद प्रेमी ने भी उसका उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। छात्रा ने बताया कि वह एक महीने से थाने का चक्कर काट रही है। आरोपी के डर से उसने कोचिंग जाना बंद कर दिया है। उधर, एसपी देहात कमलेश बहादुर ने बताया कि छात्रा ने प्रार्थना पत्र दिया है। इसमें शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की बात कही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
No comments:
Post a Comment