Dec 15, 2023

करनैलगंज : करेंट की चपेट में आए पिता पुत्र की मौत



करनैलगंज/गोण्डा - स्थानीय तहसील क्षेत्र के परसपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत ग्राम राजापुर (बलिकरन पुरवा) निवासी पिता पुत्र की विद्युत करेंट की चपेट में आकर मौत हो गई,सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पीएम हेतु भेज दिया। मिली जानकारी के मुताबिक राजापुर गांव निवासी राघवेंद्र सिंह अपने लड़के विपिन सिंह के साथ खेत की सिंचाई करने गए थे राघवेंद्र सिंह वहीं लगे विद्युत खंभे में उतर रहे विद्युत करेंट के चपेट आ गए इसी दौरान उन्हें बचाने दौड़े विपिन को भी करेंट लग गया जिससे दोनो लोग झुलस गए लोगो द्वारा उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने पिता पुत्र को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया। मामले में पुलिस विधिक कार्यवाही कर रही है।

No comments: