गोण्डा –शुक्रवार को आयुक्त देवीपाटन मण्डल योगश्वर राम मिश्र, पुलिस उप महानिरीक्षक देवीपाटन मंडल अमरेन्द्र प्रसाद सिंह, जिलाधिकारी नेहा शर्मा की उपस्थिति में पुलिस अधीक्षक गोण्डा अंकित मित्तल ने वेंकटचार्य क्लब में #सड़क_सुरक्षा_पखवाड़ा का दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात् पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों व कॉलेज के छात्र-छात्राओं व सम्भ्रांत व्यक्तियों को यातायात नियमों के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि वाहन चलाते समय मोबाइल फोन, ईयर फोन का प्रयोग न करें, दो पहिया वाहन पर चालक तथा पीछे बैठे व्यक्ति हेलमेट सदैव प्रयोग करे, चार पहिया वाहन चालको को सीटबेल्ट का प्रयोग करने, वैध परिमिट, ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन, बीमा एवं प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र पास रखने, वाहनों में निर्धारित सवारी बैठाने एवं निर्धारित गतिसीमा में वाहनों को चलाने, वाहन चलाते समय मादक पदार्थो का प्रयोग न करने के लिए बताया गया।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment