गोण्डा–बीते वर्ष को थाना धानेपुर क्षेत्र के ग्राम अहिरनडीहा में संपत्ति विवाद के चलते बेटे व नाती ने ही अपने बुजुर्ग पिता की मार-पीटकर हत्या कर दी थी तथा शव को खेत में फेंक दिया था। जिसमें धानेपुर पुलिस द्वारा दिनांक 05.11.2021 को थाना धानेपुर पुलिस ने घटना कारित करने वाले बेटे राम सुरेश यादव को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही से घटना में प्रयुक्त 01 अदद सब्बल बरामद कर लिया गया था तथा नाती नन्द किशोर लगभग 02 साल से फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी हेतु उसके घर व सम्भावित स्थानों में दबिश दी जा रही थी जिसको आज दिनांक 15.12.2023 को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना धानेपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त
01. नन्द किशोर यादव पुत्र राम सुरेश नि0 ग्राम पूरे पण्डित वृन्दावन मौजा अहिरनडीह थाना धानेपुर जनपद गोण्डा।
पंजीकृत अभियोग
01. मु0अ0सं0-274/21, धारा 302 भादवि थाना धानेपुर जनपद गोण्डा।
गिरफ्तार कर्ता टीमः
थानाध्यक्ष धानेपुर अंकुर वर्मा मय टीम।

No comments:
Post a Comment