करनैलगंज/गोण्डा - स्थानीय तहसील क्षेत्र अंतर्गत गोण्डा - लखनऊ हाइवे स्थित श्रीराम आटो मोबाइल्स पर कल भव्य आयोजन किया जाएगा। भारत पेट्रोलियम द्वारा संचालित उपक्रम में ग्राहकों को घरेलू जरूरत की सामग्री मिल सकेगी। दी गई जानकारी के मुताबिक यह देवीपाटन मंडल का पहला सुपर मार्केट होगी जिसका शुभारंभ शुक्रवार को दिन में एक बजे नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि रामजी लाल मोदनवाल करेंगे। कार्यराम की सफलता हेतु आस पास के लोगो को विशेष रूप से आमन्त्रित किया गया है।

No comments:
Post a Comment