Dec 14, 2023

ब्रेकिंग - सदन की सुरक्षा में चूक का मामला, 14 सांसद निलंबित



लखनऊ - संसद की सुरक्षा में चूक मामले में बड़ी कारवाई करते हुए सदन  के 14 सांसदों को निलंबित कर दिया गया है। आपको बता दें कि कल लोकसभा की कार्यवाही के दौरान कुछ लोग गलत तरीके से सदन ने प्रवेश कर गए थे जिससे कार्यवाही बाधित हो गई थी। हालांकि सुरक्षाकर्मियों द्वारा सदन में घुसने वालों को गिरफ्तार कर लिया गया था। भारी सुरक्षा के बाद भी लोकसभा की सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए ऐसे लोगो के प्रवेश को लेकर आज सदन में हंगामा शुरू हो गया और विपक्ष के सदस्य गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग करने लगे । हंगामा मचाने पर पहले 5 और फिर 9 सदस्यों को निलंबित कर दिया गया।

No comments: