Breaking







Nov 15, 2023

सहारा प्रमुख सुब्रत राय का देर रात निधन, मुंबई में ली आखिरी सांस।

देश के प्रमुख व्यवसायी सुब्रत राय सहारा का मुंबई में मंगलवार देर रात निधन हो गया है। सहारा परिवार के मुखिया सुब्रत रॉय बीते काफी दिनों से गंभीर रूप से बीमार चल रहे थे और उनका उपचार मुंबई के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। आज उनका पार्थिव शरीर वायुमार्ग से लखनऊ के सहारा शहर लाया जायेगा, जहां उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी जाएगी।

सहारा इंडिया समूह के आधिकारिक प्रवक्ता की तरफ से बताया गया कि श्री सुव्रत रॉय सहारा को मेटास्टैटिक स्ट्रोक, हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज की समस्याएं थी। कार्डियोरेस्पिरेटरी अरेस्ट के कारण 14 नवंबर 2023 को रात 10.30 बजे उनका निधन हो गया। वे 12 नवंबर से कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल और मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट (केडीएएच )में भर्ती थे। बता दें कि पटना उच्च न्यायालय में सहारा इंडिया के खिलाफ लोगों के पैसों का बीते कई वर्षों से भुगतान न करने का एक मामला चल रहा है। लोगों ने ये पैसे कंपनी की कई स्कीमों में लगाए थे। इस मुकदमे में पटना उच्च न्यायालय के गिरफ्तारी के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी थी। साथ ही उनके खिलाफ आगे किसी तरह की कार्रवाई को लेकर यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दे
दिया था। सहारा श्री के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव के साथ -साथ देश और प्रदेश की प्रमुख राजनीतिक व व्यापारिक हस्तियों ने शोक जताया है।

No comments: