Oct 4, 2023

कैसरगंज मुख्य बाजार में अवैध अतिक्रमण हटवाया गया





सख्त तेवर में दिखे उप जिलाधिकारी कैसरगंज पंकज दीक्षित तत्काल खाली करवाया अतिक्रमण


कैसरगंज बहराइच

कैसरगंज मुख्य बाजार में अवैध अतिक्रमण उप जिलाधिकारी कैसरगंज पंकज दीक्षित के नेतृत्व में एवं नगर पंचायत कैसरगंज के अधिशासी अधिकारी शिवम द्विवेदी जी के जेर निगरानी में अवैध अतिक्रमण को शांतिपूर्वक के साथ सड़क के दोनों ओर पटरियों को खाली करा दिया गया उप जिलाधिकारी कैसरगंज ने सख्त हिदायत देते हुए कहा है कि भविष्य में यदि कोई दुकानदार नाले के ऊपर या नाले के आगे बढ़कर अगर अतिक्रमण करेगा तो उसे पर अधिक से अधिक जुर्माना लगाने के साथ-साथ  सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की जाएगी इस मौके पर पुलिस के काफी जवान  मौजूद रहे

No comments: