Breaking







Sep 8, 2023

विद्युत तार की चोरी में फंसे असरफ और ताजू बुलेरो सहित समान बरामद


विद्युत तार चोरी करने के 02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, 161.50 किलो0 विद्युत केबिल, 01 अदद बुलेरो बरामद-
पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अंकित मित्तल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में वाहन चोरी में संलिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्र0नि0/थानाध्यक्षों को दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0 नगर पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान 02 शातिर चोरो-01. अशरफ, 02. ताजू को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से विद्युत विभाग का 161.50 किलो0 विद्युत केबिल व 01 अदद बुलेरो बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना को0 नगर में गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्तगण-
01. अशरफ पुत्र असलम नि0 मेवतियान थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।
02. ताजू पुत्र कल्लू नि0 शास्त्रीनगर तोपखाना थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-797/23, धारा 41,411,413 भादवि, 05 उ0प्र0 बिजली के तार व ट्रांसफार्मर अधिनियम 1976 थाना को0 नगर जनपद गोण्डा। 

अभियुक्त अशरफ आपराधिक इतिहास -
01. मु0अ0सं0-313/18, धारा 279,304ए,337,338 भादवि थाना धानेपुर जनपद गोण्डा।
02. मु0अ0सं0-1006/20, धारा 8/20 एन0डी0पी0एस0 ऐक्ट थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।
03. मु0अ0सं0-412/08, धारा 376 भादवि व धारा 4,5,10 अनैतिक व्यापार अधि0 थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।
04. मु0अ0सं0-428/08, धारा 323,504,506 भादवि थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।
05. मु0अ0सं0-570/22, धारा 8/21 एन0डी0पी0एस0 ऐक्ट थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।
06. मु0अ0सं0-624/19, धारा 380,411,457 भादवि थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।

बरामदगी-
01. विद्युत विभाग का विद्युत केबिल 161.50 किलो0
02. 01 अदद बुलेरो।

गिरफ्तार कर्ता टीम-
व0उ0नि0 दानवीर सिंह मय टीम।

No comments: