TSCT स्थापना दिवस में टीम बहराइच का हुआ सम्मान
![]() |
बहराइच -26 जुलाई 2023 को टीचर्स सेल्फ केयर टीम का तृतीय स्थापना दिवस अटल बिहारी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर लखनऊ में मनाया गया। स्थापना दिवस में टीम के जिला संयोजक पंकज प्रकाश मिश्रा के साथ टीम बहराइच के 45 से अधिक पदाधिकारियों और सक्रिय सदस्यों ने प्रतिभाग किया।विदित है टीचर्स सेल्फ केयर टीम बेसिक और माध्यमिक के शिक्षकों का एक स्वयं सहायता समूह है जो किसी वैधानिक सदस्य के दिवंगत होने पर उनके नॉमिनी को आर्थिक सहयोग प्रदान कराता है। इस टीम की स्थापना युगपुरुष विवेकानंद आर्य ने अपने सहयोगियों महेंद्र वर्मा, सुधेश पांडेय, संजीव रजक के सहयोग से 26 जुलाई 2020 को की गई। टीम अब तक 118 दिवंगत शिक्षको के परिवार को लगभग 27 करोड़ से अधिक आर्थिक सहयोग प्रदान करवा चुकी है।जनपद बहराइच से शिक्षकों द्वारा सराहनीय सहयोग किया जाता रहा है। जनपद बहराइच सहयोग में प्रदेश में प्रथम 5 स्थानों में रहता है। विगत सहयोग अलर्ट 42 में जनपद बहराइच से 2562 सहयोग किए और प्रदेश में चतुर्थ स्थान बना रहा। स्थापना दिवस में टीम बहराइच को संस्थापक मंडल द्वारा मेडल और शील्ड देकर सम्मानित किया गया। जनपदीय प्रवक्ता/स्थापना दिवस कार्यक्रम के मंडल प्रभारी डी डी पटेल ने बताया टीम को मिले सम्मान से टीम में उत्साह वर्धन होगा। जिला सह संयोजक सुभाष चंद वर्मा ने बताया टीम सम्मान से उत्साहित होकर जनपद के प्रत्येक शिक्षक को TSCT से आच्छादित करने की मुहिम चलाई जाएगी और सभी बेसिक और माध्यमिक के शिक्षकों को TSCT से जोड़ने के लक्ष्य पर टीम कार्य करेगी।स्थापना दिवस कार्यक्रम में जिला सहसंयोजक संतोष कुमार सिंह, राम नयन, प्रदीप कुमार वर्मा, विश्वनाथ सिंह ,राकेश मौर्य, ब्लॉक टीमों से अखिलेश कुमार मौर्य, मनीष कुमार यादव, अखिलेश कुमार मिश्र, अतुल मिश्रा,अरुण कुमार अवस्थी, वीरेंद्र कुमार शर्मा, सक्रिय सदस्य सुरेश चंद पाल, दीपक राणा ,रोहित रस्तोगी, , श्वेता सिंह, ऋतु चौधरी सहित लगभग 45 शिक्षको ने प्रतिभाग किया।

No comments:
Post a Comment