दिवंगत शिक्षक स्व. हृदयराम जी के परिवार को TSCT ने कराया 40 लाख 50 हजार से अधिक का सहयोग
बहराइच -विकास खण्ड फखरपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय बुबकापुर में कार्यरत रहे प्रधानाध्यापक हृदयराम जी का निधन विगत 20 जनवरी 2023 को हो गया था। स्व हृदयराम टीचर्स सेल्फ केयर टीम के वैधनिक सदस्य थे,जिसकी रिपोर्ट जिला टीम द्वारा प्रांतीय नेतृत्व को भेजी गई थी। प्रांतीय नेतृत्व द्वारा जांचोपरांत स्थलीय निरीक्षण कराया गया। स्थलीय निरीक्षण जिला संयोजक पंकज प्रकाश जी के नेतृत्व में जिला प्रवक्ता डी डी पटेल जी ,जिला सहसंयोजक सुभाष चंद वर्मा, ब्लॉक संरक्षक बाबूलाल मौर्य द्वारा किया गया। स्थलीय निरीक्षण की रिपोर्ट प्रांतीय नेतृत्व को भेजी गई। तदोपरांत प्रांतीय नेतृत्व ने सहयोग अलर्ट 42 में 04 दिवंगत शिक्षको के परिवारों के सहयोग हेतु अपील की। प्रांतीय टीम की अपील पर प्रदेश भर से TSCT के दानवीर शिक्षको ने चारों दिवंगत शिक्षको के नॉमिनी के खातों में दिनांक 15 जुलाई से 27 जुलाई 2023 तक 50रुपए प्रति परिवार सहयोग किया।सहयोग अलर्ट 42 में ही स्व हृदय राम जी की पत्नी गीता देवी का खाता जारी किया गया था, जिसमें प्रदेश भर से शिक्षकों ने सहयोग किया और लगभग 40 लाख 50 हजार से अधिक का सहयोग सुनिश्चित हुआ।*जिला संयोजक पंकज मिश्रा ने बताया कि सहयोग अलर्ट 42 में TSCT ने पूर्णतः पारदर्शी तरीके से चारों दिवंगत शिक्षको के परिवारों को 01 करोड़ 61 लाख से अधिक का सहयोग मात्र 50 रुपए प्रति परिवार के सहयोग से सुनिश्चित किया है। यह पहल मानवता और इंसानियत की मिशाल है। जिला प्रवक्ता डी डी पटेल ने बताया कि टीम के संस्थापक/अध्यक्ष विवेकानंद आर्य,सहसंस्थापक/प्रबंधक महेंद्र वर्मा, सहसंस्थापक/महामंत्री सुधेश पांडेय, सहसंथापक/ कोषाध्यक्ष संजीव रजक और प्रांतीय टीम के द्वारा पूर्णतः पारदर्शी और तकनीक पर आधारित यह व्यवस्था उत्तर प्रदेश के बेसिक और माध्यमिक के शिक्षकों के सहयोग से संचालित की जा रही है। जिला सह संयोजक सुभाष चंद वर्मा ने बताया कि टीम दिवंगत शिक्षको के परिवार के लिए देवदूत साबित हो रही है। सभी शिक्षकों को इस नेक मुहिम से जुड़ना चाहिए।
No comments:
Post a Comment