Aug 2, 2023

शांतिभंग की आशंका के मद्देनजर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही-

जनपदीय पुलिस द्वारा विभिन्न मामलों में शांतिभंग की आशंका के मद्देनजर जनपद के विभिन्न थानों से कुल-16 व्यक्तियों को अन्तर्गत धारा 151/107/116 सीआरपीसी में गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया तथा भारी से भारी जमानत मुचलके से पाबन्द कराया गया। 

04 वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार-
गोण्डा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अंकित मित्तल के निर्देशन में चलाए जा रहे वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के अभियान में जनपद गोण्डा के थाना इटियाथोक पुलिस ने 01, थाना छपिया पुलिस ने 01 व थाना कौड़िया पुलिस ने 02 वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर माननीय रवाना कर दिया गया। 

अवैध शराब के निष्कर्षण बिक्री व परिवहन के विरुद्ध जनपदीय पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही-

01. थाना इटियाथोक पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही-
01. निब्बर प्रसाद पुत्र दुखहन यादव नि0 जहदा मौजा विश्रामपुर थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा के कब्जे से 10 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद कर मु0अ0स0-399/23, धारा 60 आबकारी अधि0 के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।

02. थाना छपिया पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही-
01.पवन निषाद पुत्र रामसंवारे ग्राम बखरौली थाना छपिया जनपद गोण्डा के कब्जे से 10 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद कर मु0अ0स0-228/23, धारा 60 आबकारी अधि0 के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।
रिपोर्ट-  मुन्नू सिंह

No comments: