Aug 2, 2023

दिवंगत शिक्षक के परिजनों से मिली TSCT टीम

 दिवंगत शिक्षक के परिजनों से मिली TSCT टीम

 बहराइच-  TSCT के जिला संयोजक पंकज प्रकाश मिश्रा के नेतृत्व में जिला टीम और ब्लॉक टीम के सदस्यों ने विकास खंड विशेश्वरगंज  के दिवंगत शिक्षक स्व श्री राम सरन जी के शोकाकुल परिवार से मुलाकात की। स्व. राम सरन जी प्राथमिक विद्यालय मझेरिया ,न्याय पंचायत कुरसहा में कार्यरत थे,जिनका विगत 26 जुलाई 2023 को आकस्मिक निधन हो गया था। स्व.राम सरन TSCT के सदस्य थे। इनकी सदस्यता और वैधानिकता की  जिला टीम द्वारा ब्लॉक टीम की सहायता से जांच की जायेगी और रिपोर्ट प्रदेश टीम को भेजी जाएगी। टीम ने परिवारजनों को ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।मौके पर जिला सहसंयोजक संतोष कुमार सिंह, ब्लॉक संरक्षक श्री अखिलेश मिश्रा जी, ब्लॉक संयोजक श्री अतुल मिश्रा जी ,पयागपुर ब्लॉक संरक्षक श्री राजेंद्र नाथ शर्मा जी ,ब्लॉक संयोजक श्री अभिकेश त्रिपाठी जी एवं उनके विद्यालय के  शिक्षक श्री पुनीत जी उपस्थित रहे।

No comments: