करनैलगंज/गोण्डा - ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने दो उप निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है। एसपी ने करनैलगंज में तैनात उप निरीक्षक सादाब आलम और परशुराम सिंह के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करते हुए उनके विरुद्ध निलंबन की कार्यवाही की है। आपको बता दें कि उप निरीक्षक सादाब आलम लम्बे समय से करनैलगंज में तैनात रहे हैं और स्थानांतरण के बाद भी कई महीनों से जमे थे। एसपी अंकित मित्तल द्वारा एक साथ दो उप निरीक्षकों के खिलाफ की गई कार्यवाही से हड़कंप मच गया है।
Aug 2, 2023
एसपी की बड़ी कार्यवाही,दो दरोगा पर गिरी गाज, हुए निलंबित
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment