गोण्डा चेन स्नेचर महिलाओं ने दुखहरन नाथ मंदिर से महिला के गले से सोने की चेन खींच ली और उसे धक्के मारकर भागने लगी लेकिन दोनो महिलाएं पकड़ ली गई। वजीरगंज क्षेत्र अंतर्गत रहने वाले विनोद कुमार सिंह निवासी माथेपुर (खरहरी)पोस्ट बनकटवा देहात थाना वजीरगंज अपनी पत्नी विजय लक्ष्मी सिंह के साथ दुखहरणनाथ मंदिर में सोमवार को जलाभिषेक के लिए आए थे वहीं भीड़ में उनकी पत्नी के गले से दो महिलाओं ने चेन खींची और उन्हें धक्का मार कर भागने लगी,तभी उनकी पत्नी के हल्ला मचाने पर उनके पति विनोद सिंह ने श्रद्धालुओं की मदद से दोनो महिला चेन स्नेचर को मौके पर ही पकड़ लिया। पीड़िता विजयलक्ष्मी सिंह के पूछने पर एक महिला ने अपना नाम गीता पत्नी राजू ग्राम कोहरी कोहरा थाना गोला बाजार जिला गोरखपुर बताया तथा दूसरी ने अपना नाम गुड्डी देवी पत्नी महेंद्र पता उपरोक्त बताया। विनोद सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी द्वारा उसकी चेकिंग की गई तो पत्नी के गले की सोने की चेन गीता के पास से बरामद हुई। इस पर दोनों आरोपी महिलाओं को पीड़ित द्वारा पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। मामले में पीड़िता के पति विनोद पुलिस सिंह की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं इस प्रकार की घटनाएं बेहतरीन पुलिसिंग की कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह हैं, जबकि सावन मेले को लेकर दुखहरणनाथ मंदिर वर्तमान में महिला व पुरुष कांस्टेबल सहित पर्याप्त पुलिस बल और तीसरी आंख की निगाहवानी में है। इस अभेद सुरक्षा व्यवस्था व तीसरी आंख की व्यवस्था के बावजूद इस इस प्रकार की घटनाओ को अंजाम देने में अपराधी चुप नहीं दिख रहे हैं शायद उन्हें पुलिस का कोई खौफ नहीं है या पुलिस व्यवस्था में कोई कमी है।
No comments:
Post a Comment