Breaking







Aug 29, 2023

सौंच गई महिला के साथ दुष्कर्म,आरोपी हिरासत में


दुष्कर्म करने का वांछित अभियुक्त मिशन शक्ति अभियान के तहत गिरफ्तार-
पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अंकित मित्तल ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना उमरीबेगमगंज पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान महिला के साथ दुष्कर्म करने के वांछित अभियुक्त-ऋषिकेश यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना उमरीबेगमगंज क्षेत्र की रहने वाली एक महिला के साथ शौच के दौरान दुष्कर्म किया था। जिसके सम्बन्ध में पीड़िता द्वारा थाना उमरीबेगमगंज में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना उमरीबेगमगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी। 

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. ऋषिकेश यादव पुत्र इन्द्रबहादुर यादव नि0 गोपालपुर परास पट्टी पुरवार थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा। 

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-285/23, धारा 376,504,506 भादवि थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा।     
    
गिरफ्तार कर्ता टीम-
उ0नि0 अश्वनी कुमार मय टीम।

No comments: