पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अंकित मित्तल ने अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं से घटित अपराधों में वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्र0नि0/थानाध्यक्षों को दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना धानेपुर पुलिस द्वारा दुष्कर्म करने के वांछित अभियुक्त लवकुश को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना धानेपुर क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसाकर भगा ले जाकर उससे मंदिर में शादी करके उसके साथ दुष्कर्म किया था। जिसके सम्बन्ध में पीड़िता के पिता द्वारा थाना धानेपुर में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना धानेपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त-
01. लवकुश पुत्र शिवदयाल निवासी चौधरी पुरवा मौजा मझरापूरब थाना पडुवा जनपद लखीमपुर खीरी।
पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-221/23 धारा 363, 366, 376 भादवि 5/6 पाक्सो ऐक्ट थाना धानेपुर जनपद गोण्डा।
गिरफ्तार कर्ता-
01. उ0नि0 आदित्य गौरव श्रीवास्तव मय टीम थाना धानेपुर, गोण्डा।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह
No comments:
Post a Comment