Aug 6, 2023

नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार-

पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अंकित मित्तल ने अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं से घटित अपराधों में वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्र0नि0/थानाध्यक्षों को दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा दुष्कर्म करने के वांछित अभियुक्त शाहिद उर्फ आजाद को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना को0नगर क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसाकर भगा ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। जिसके सम्बन्ध में पीड़िता की माँ द्वारा थाना को0नगर में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0नगर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. शाहिद उर्फ आजाद पुत्र शकील निवासी हन्नी चौराहा ओसरी थाना कैसरगंज जनपद बहराइच।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-638/23 धारा 363, 366, 376 भादवि 3/4 पाक्सो ऐक्ट थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता-
01. उ0नि0 अश्वनी कुमार पाण्डेय मय टीम थाना को0नगर, गोण्डा।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह

No comments: