आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। थाना क्षेत्र परसपुर अन्तर्गत अंजही मोहल्ला निवासी पीड़िता नाबालिग बालिका ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसी के मोहल्ले में बनी मस्जिद के पास का निवासी एक लड़का विगत कुछ दिनों से उसका पीछा करता रहता है।और मोबाईल नम्बर की मांग किया करता हैं,मना करने पर अश्लील हरकतें करते हैं।पीड़िता का आरोप है कि वह नाबालिग लड़की है तथा उसके पिता नही है।घर मे तीन बहन है।विपक्षी की इस हरकत से परिजन काफी सदमे में हैं।शनिवार की शाम तकरीबन साढ़े छः बजे वह अपनी गाय खोलने जा रही थी जहाँ पहले से ही घात लगाए बैठा युवक फिर से मोबाइल नम्बर माँगने लगा,मोबाइल नंबर देने से मना करने पर अभद्रता करते हुये छेड़खानी करने लगा।इसकी शिकायत करने पीड़िता अपने परिजनों के साथ स्थानीय थाने पर जा रही थी कि तभी रास्ते मे रोककर विपक्षीगणों ने जान से मारने की धमकी देते हुये जानलेवा हमला कर दिया। और लाठी डण्डा व रॉड से पिटाई कर दिया।
प्रभारी निरीक्षक रणविजय सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर अंजही मोहल्ला निवासी सानू,जिलानी, सलमान,राजाबाबू,व ननके समेत पांच छः अज्ञात लोंगों के खिलाफ विधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।और मामले की जांच की जा रही है।
No comments:
Post a Comment