Aug 6, 2023

एसपी के निर्देश पर थानों पर चला सफाई अभियान

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस कार्यालय व थानों में चला स्वच्छता अभियान, अधिकारी व कर्मचारीगणों द्वारा श्रमदान करते हुए की गई प्रांगण की साफ सफाई:-
आज दिनांक 06.08.2022 को पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अंकित मित्तल के निर्देशन में पुलिस कार्यालय के शाखाओं व जनपद के समस्त थानों/कार्यालयों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। विशेष रूप से थानों पर खाली पड़े हुए स्थान पर जगह बे जगह उगी हुई घास को कटवाने व गंदगी को साफ करने का निर्देश दिया था, जिससे फैलने वाली गंदगी एवं बीमारियों को रोका जा सके। इसी परिप्रेक्ष्य में आज जनपद के समस्त थानों में साफ सफाई का अभियान चलाया गया। जिसमें थानों के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण ने श्रमदान कर साफ सफाई कार्य को पूर्ण किया। पुलिस अधीक्षक ने समस्त थाना प्रभारियों को नियमित तौर पर श्रमदान कर साफ सफाई करने के निर्देश जारी किए हैं।
 रिपोर्ट- मुन्नू सिंह

No comments: