करनैलगंज/गोंडा - बीती रात्रि में दबंगों ने एक राय होकर धावा बोल दिया और लाठी, डंडों से लैस होकर दो महिलाओं की जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान दौड़े घर के अन्य लोगों को भी दबंगो ने मारा पीटा। घटना कोतवाली क्षेत्र के चचरी पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम नैनुआ जगन्नाथपुर (कुटी) का है।
मामले में पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली में दर्ज मामले में अर्जुन ने बताया कि शनिवार शाम सात बजे चुनावी रंजिश को लेकर विपक्षी मुल्कराज, ननकऊ उर्फ दान बहादुर तथा विजय राज मेरे घर आकर मेरी माता और चाची को गाली देते हुए लाठी डंडों व लात, घूसे से मारने लगे,शोरगुल सुनकर दौड़े लोगो ने पहुंचकर बचाव किया। इस दौरान मौके से जाते हुए विपक्षियों ने जानमाल की भी धमकी दी। फिलहाल पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दिया है। जहां सरकार और पुलिस प्रशासन द्वारा महिला सुरक्षा को लेकर प्रतिदिन जागरूकता अभियान चलाकर महिला सशक्तिकरण की बात कही जा रही है वहीं कानून से बेखौफ दबंगो द्वारा घर चढ़कर महिलाओं के साथ की गई बर्बरता से क्षेत्र में दहशत व्याप्त है वहीं कानून को खुली चुनौती मानी जा रही है।
No comments:
Post a Comment