Aug 13, 2023

9 वीं की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म,सीनियर छात्रों ने की दरिंदगी,हालत नाजुक


लखनऊ - प्रदेश के मेरठ जिले के रोहटा थानाक्षेत्र में कक्षा 9 की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है,इस शर्मनाक घटना को अंजाम देने वाले कोई और नहीं बल्कि पीड़िता के सीनियर छात्र हैं। आरोप है कि कॉलेज से पढ़कर लौटती छात्रा को दरिंदो ने रास्ते खींचकर गन्ने के खेत में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया और फिर बेहोशी की हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गए। बेहोशी की हालत में लहूलुहान छात्रा का इलाज जारी है लेकिन अभी उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

No comments: