लखनऊ - उन्नाव जनपद के बांगरमऊ अंतर्गत सिरधरपुर गांव के निकट आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे 225 पर भीषण सड़क हादसा हो गया जिसमें दो बच्चों समेत नौ लोग घायल हो गए।मिली जानकारी के मुताबिक श्रद्धालुओं से भरी कार हाईवे पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई,जिससे यह हादसा हो गया। आनन फानन में सभी घायलों को लखनऊ ट्रामा सेन्टर भेजवाया गया। सभी लोग राजस्थान से दर्शन करके गोरखपुर वापस लौट रहे थे।
No comments:
Post a Comment