करनैलगंज/गोंडा - छेड़छाड़/शोषण, दहेज उत्पीड़न, बाल अपराध,एसिड अटैक जैसे महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ हो रहे अपराधों की रोकथाम व विद्यालय न जाने वाले बच्चो के अभिभावकों से संपर्क कर बच्चों को विद्यालय में प्रवेश दिलाने के संबंध में प्रेरित कर जागरूक करने के उद्देश्य से
चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत,व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु प्रभारी निरीक्षक चितवन कुमार के नेतृत्व में कर्नलगंज मिशन शक्ति टीम द्वारा,कस्बा करनैलगंज में भ्रमणशील होकर महिलाओं एवं बालिकाओं से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुना गया तथा मिशन शक्ति अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। टीम द्वारा उन्हें अपने अधिकारों हेतु लड़ने के लिए जागरूक किया गया तथा सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों जैसे- यूपी आपातकालीन सेवा-112, विमेन पावर लाइन 1090 ,महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्डलाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा 102,एंबुलेंस सेवा 108 इत्यादि से अवगत कराया गया और साथ ही साथ साइबर हेल्प लाइन नंबर 1930 के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई। तथा पीड़ित महिलाओं के लिए बनाये गये वन स्टॉप सेंटर व सड़क सुरक्षा के नियमों को पालन करने के विषय में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई।
टीम मिशन शक्ति के सदस्यों में मुख्य रूप से आरक्षी अभय प्रताप यादव, महिला आरक्षी ममता भारती व महिला आरक्षी प्रतिभा सिंह रहीं ।
No comments:
Post a Comment