Breaking





May 20, 2023

रिश्ता शर्मशार :कलयुगी बेटे ने बाप को गड़ासे से किया लहूलुहान,दर्दनाक मौत

लखनऊ -  देवरिया जिले में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला प्रकाश में आया है,जहां  संपत्ति बंटवारे को लेकर एक कलयुगी बेटे ने कमरे में सो रहे अपने बुजुर्ग बाप पर गड़ासे से हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया। नाजुक हालत में परिवार के अन्य लोगों द्वारा उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां उपचार के बाद हालत गंभीर देखकर डॉक्टर द्वारा महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहीं इलाज के दौरान शनिवार की सुबह बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। बुजुर्ग की मौत की से घर में कोहराम मच गया।पुलिस आरोपी के बेटे को कोतवाली लाकर पूछताछ कर रही है। जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के ठेंगवल दुबे गांव के निवासी हरिबंश दुबे (80)पुत्र स्व. जमुना दुबे शुक्रवार रात्रि में भोजन करने के बाद अपने कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान हरिवंश दुबे का दूसरे नंबर का बेटा मनोज दुबे अपने बेटे अमन दुबे के साथ हरिबंश दुबे के शरीर पर गड़ासे से हमलाकर उन्हें लहूलुहान कर दिया। हमले में हरिवंश दुबे गंभीर रूप से घायल हो गये शोर मचाने पर परिवार के अन्य लोगों को देखकर दोनों वहां से भाग निकले। परिवार के लोग घायल हरिवंश दुबे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे।जहां डॉक्टर ने इलाज के बाद कोतवाली पुलिस को सूचना दी।हरिवंश दुबे की गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।जहां इलाज के दौरान हरिवंश दुबे की शनिवार सुबह मौत हो गई। हरिवंश दुबे के पौत्र अमन दुबे को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

No comments: