May 26, 2023

अपडेट - प्रधान भूपमणि शुक्ला का हत्यारा गिरफ्तार

गोण्डा - गुरुवार को दिन दहाड़े गोली मारकर ग्राम प्रधान भूपमणि शुक्ला को मौत के घाट उतारने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि कल भानपुर चौराहे पर चाय पीने गए परियावां ग्राम प्रधान की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी,जो पुलिस के लिए एक चुनौती थी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने घटना स्थल का निरीक्षण कर मातहतो को सीघ्र कार्यवाही का कड़ा निर्देश दिया था,जिसके क्रम में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को आला कत्ल गिरफ्तार कर लिया।

No comments: