Breaking






May 8, 2023

नहीं रहे हुजूरपुर के मालवीय

 




(लोगों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई)


हुजूरपुर में शिक्षा के विकास के लिए आजीवन संघर्ष करने वाले डॉ. नरेंद्र बहादुर सिंह का 7 मई 2023 को ह्रदय गति रुक जाने से निधन हो गया। वे आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज चिरैयाटांड़ हुजूरपुर तथा साकेत बिहारी कन्या माध्यमिक विद्यालय बेहड़ा के प्रबंधक तथा ज्ञान विद्या मंदिर हाईस्कूल हुजूरपुर के अध्यक्ष थे। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी। उन्हें हुजूरपुर का मालवीय कहा जाता था। हुजूरपुर क्षेत्र में शिक्षा के लिए उन्होंने अनेक शिक्षण संस्थान खुलवाए। हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू और संस्कृत में विद्वान और डॉक्टरेट उपाधि धारक होने के बावजूद उन्होंने प्रशासनिक सेवा के स्थान पर शिक्षक को पेशा के रूप में अपनाया। उनके निधन से शिक्षा के क्षेत्र में अपूर्णनीय क्षति हुई है। अपने पीछे वे दो पुत्र और एक पुत्री छोड़ गए।

No comments: