Apr 17, 2023

विधायक की पुत्रवधू ने किया नामांकन,भाजपा प्रत्याशी को देंगी टक्कर

करनैलगंज/गोण्डा - सोमवार को नामांकन के अन्तिम दिन कई दिग्गजों ने अपना अपना नामांकन पत्र दाखिल किया । इसी क्रम में कटराबाजार क्षेत्र से तीन बार विधायक रहे स्व.श्रीराम सिंह की पुत्रवधू कमलेश सिंह ने अपने पति तिरपन सिंह के साथ तहसील पहुंचकर अपना कटरा बाजार नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया।


विधायक बावन सिंह की अनुजवधू हैं कमलेश सिंह 



कटराबाजार नगर पंचायत क्षेत्र से किस्मत आजमाने निकली कमलेश सिंह कटरा बाजार विधान सभा क्षेत्र से पांचवी बार विधायक बने बावन सिंह के मझले भाई तिरपन सिंह की धर्म पत्नी हैं और ग्राम पंचायत गद्दौपुर की प्रधान रही हैं। 

एकंगा छवि के माने जाते हैं कमलेश सिंह के पति तिरपन सिंह



कटरा नगर पंचायत से चुनाव मैदान में आईं कमलेश सिंह के पति तिरपन सिंह की छवि क्षेत्र में एकंगा मानी जाती है। बताया जा रहा है कि वह अपने समर्थकों और सहयोगियों के लिए बगैर किसी लाग लपेट के सदैव तत्पर रहते हैं और उनकी मदद और सहयोग के लिए किसी हद तक जाने की हिम्मत रखते हैं,जो उनकी अलग पहचान की बड़ी वजह मानी जा रही है । सोमवार को कमलेश सिंह के नामांकन के दौरान गद्दौपुर विधायक परिवार के बहुत पुराने और अति निकट माने जाने वाले दिग्गज भाजपाई भूमि विकास बैंक करनैलगंज के अध्यक्ष मनोहर नाथ तिवारी उर्फ लल्लू तिवारी,गब्बू सिंह सहित उनके स्वजन और कई समर्थक मौजूद रहे। 
 

No comments: