Apr 20, 2023

करनैलगंज: सुधीर पाण्डेय का मिला शव,पुलिस मौके पर


 करनैलगंज/गोण्डा - स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के कोचा कासिमपुर अन्तर्गत नहर के पास एक व्यक्ति का शव मिला,जिसकी सूचना पर उप निरीक्षक अजय सिंह ने  पुलिस टीम के साथ पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के कस्तूरी पाण्डेय पुरवा गांव निवासी सुधीर कुमार पाण्डेय उम्र करीब 40 वर्ष आज सुबह आठ बजे घर से निकले थे,जिनका शाम को करनैलगंज - गोण्डा हाइवे से कुछ दूरी पर कोचा कासिमपुर नहर के पास शव बरामद हुआ। मामले की सूचना पर स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। एस आई अजय सिंह ने बताया कि शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर आई है,मामले में विधिक कार्यवाही की जा रही है।

No comments: