पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत चोरी के मुकदमों में वांछित/प्रकाश में आए अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के क्रम में आज दिनांक 17.04.2023 को थाना खरगूपुर पुलिस द्वारा चोरी करने के आरोपी अभियुक्त प्रवेश उर्फ ननके को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भिन्न -भिन्न मूल्य के सिक्के व कुछ नोट बरामद किया गया। उक्त अभियुक्त ने दिनांक 17.04.2023 की रात्रि वादी मंशाराम मिश्र की दुकान का ताला तोड़ कर पैसों की चोरी की थी। जिसके सम्बन्ध में थाना खरगूपुर में अभियोग पंजीकृत था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना खरगूपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त-
01. प्रवेश उर्फ नन्नके पुत्र ब्रह्मदेव नि0 मरवटिया किन्नुबरा थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा।
पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-117/23 धारा 457,380,411 भादवि थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा।
बरामदगी-
01. 1625 रुपए नगद।
गिरफ्तार कर्ता टीम-
उ0नि0 संतोष कुमार पाण्डेय मय टीम।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह
No comments:
Post a Comment