Apr 20, 2023

करनैलगंज: यतीमखाना के पास महिला को कार ने मारी टक्कर


 करनैलगंज/गोण्डा - स्थानीय तहसील मुख्यालय अंतर्गत करनैलगंज - आर्यनगर मार्ग स्थित कर यतीमखाना के पास सड़क पार कर रही एक महिला को कार ने टक्कर मार दिया जिससे वह चोटहिल हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक परसा महेसी निवासी गीता पत्नी नवल दुबे किसी कार्यवश करनैलगंज बाजार आई थीं और कार्य निपटा कर वापस जा रही थीं । इसी दौरान  यतीमखाना के पास एक कार ने टक्कर मार कर चोटहिल कर दिया। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगो द्वारा उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजवाया गया।

No comments: