पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के क्रम में आज दिनाकं 20.04.2023 को थाना इटियाथोक पुलिस द्वारा सुरागरसी- पतारसी कर मुखवीर खास की सूचना पर मु0अ0सं0-187/2023, धारा 380 भादवि से सम्बन्धित चोर कमलजीत उर्फ ननकने को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की रूपये 5050/- नकदी, 04 अदद पायल (सफेद धातु), 01 अदद नथुनी (पीली धातु) बरामद किया गया। उक्त अभियुक्त ने वादिनी सहजहाँ बेगम व राजेश तिवारी के घर में चोरी किये थे। जिसके सम्बन्ध में थाना इटियाथोक में अभियोग पंजीकृत हुआ था।
गिरफ्तार अभियुक्त-
01. कमलजीत उर्फ ननकने पुत्र तिलकराम निवासी ग्राम कोल्हुआ थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा।
अनावरण अभियोगः-
01. मु0अ0सं0-187/2023, धारा 380, 411 भादवि थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा।
बरामदगी-
01. रूपये 5050/- नकदी बरामद
02. 04 अदद पायल (सफेद धातु)
03. 01 अदद नथुनी(पीली धातु)
गिरफ्तारकर्ता टीमः-
01. उ0नि0 बीरवल मय टीम थाना इटियाथोक गोण्डा।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह
No comments:
Post a Comment