Mar 25, 2023

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने नयी टीम के सदस्यों के नामों की घोषणा की, अनुभवी पदाधिकारियों के साथ युवाओं को भी तरजीह।

 उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष श्री भूपेंद्र चौधरी ने शनिवार शाम को आखिरकार अपनी नयी टीम का घोषणा कर दी। जिसमें प्रदेश के सभी क्षेत्रीय अध्यक्ष पदों पर नयी नियुक्ति की गई है। इसमें  पूर्व मंत्री रहे सुरेश पासी को संगठन में प्रदेश मंत्री बनाया गया है। वहीं, पूर्व युवा मोर्चा के अध्यक्ष  सुभाष यदुवंश को प्रदेश मंत्री से पदोन्नति देकर प्रदेश महामंत्री बनाया गया है।

प्रदेश अध्यक्ष ने 17 उपाध्यक्ष के नाम का ऐलान
किया है। जिसमें पंकज सिंह, विजय बहादुर पाठक,
कांता कर्दम, संतोष सिंह, सलिल विश्नोई, सुरेंद्र नागर, सत्यपाल सैनी, नीलम सोनकर, कमलावती सिंह, ब्रज बहादुर सिंह, सुनीता दयाल, दिनेश कुमार शर्मा, मानवेंद्र सिंह, पदम सिंह चौधरी, मोहित बेनीवाल, डॉ धर्मेंद्र सिंह, देवेश कुमार कोरी और त्रियंबक त्रिपाठी का नाम है। मोहित बेनीवाल इससे पूर्व ब्रज क्षेत्र से एवं डॉ धर्मेंद्र सिंह गोरखपुर क्षेत्र से क्षेत्रीय अध्यक्ष का पद संभाल चुके थे 
 पंकज सिंह, विजय बहादुर पाठक, कांता कर्दम, संतोष सोनकर, कमलावती सिंह, ब्रज बहादुर सिंह, सुनीता दयाल, दिनेश कुमार शर्मा, मानवेंद्र सिंह, पदम सिंह चौधरी, मोहित बेनीवाल, डॉ धर्मेंद्र सिंह, देवेश कुमार कोरी और त्रियंबक त्रिपाठी को उपाध्यक्ष बनाया गया है।
सिंह, सलिल विश्नोई, सुरेंद्र नागर, सत्यपाल सैनी, नीलम सोनकर गोविंद नारायण शुक्ला, अमरपाल मौर्य, अनूप गुप्ता, प्रियंका सिंह रावत, संजय राय, सुभाष यदुवंश, राम प्रताप सिंह चौहान को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है।
 शंकर गिरी, डॉ चंद्रमोहन सिंह, मीना चौबे, अंजुला सिंह माहौर, विजय शिवहरे, शंकर लोधी, शकुंतला चौहान, अनामिका चौधरी, पूनम बजाज, अर्चना मिश्रा, अमित बाल्मीकि, बसंत त्यागी, शिव भूषण सिंह, सुरेश पासी और अभिजात मिश्रा को प्रदेश मंत्री नियुक्त किया गया है।

भूपेंद्र चौधरी ने क्षेत्रीय अध्यक्ष कानपुर बुंदेलखंड प्रकाश पाल, काशी क्षेत्र का दिलीप पटेल, गोरखपुर क्षेत्र का शहजानंद राय, अवध क्षेत्र का कमलेश मिश्रा, ब्रज क्षेत्र का द्रुविजय सिंह और पश्चिम क्षेत्र का क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया को बनाया है।

No comments: