Breaking






Mar 17, 2023

दुष्कर्म करने के वांछित अभियुक्त मिशन शक्ति अभियान के तहत किया गिरफ्तार

 


गोंडा-पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।

उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना खोड़ारे पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान मु0अ0सं0- 27/2023 धारा 376, 316,323, 504 भादवि  से सम्बन्धित वाछित अभियुक्त गुरुप्रसाद को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना खोडारे क्षेत्र की रहने वाली एक महिला को शादी का झासा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया तथा गर्भवती होने पर महिला का गर्भपात कराया था। जिसके सम्बन्ध में पीड़िता द्वारा थाना खोड़ारे में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्त के विरूद्ध थाना खोड़ारे पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।


गिरफ्तार अभियुक्त

01. गुरुप्रसाद पुत्र रामफेर निवासी पेड़ार थाना पैकौलिया जनपद बस्ती।


पंजीकृत अभियोग

01. मु0अ0सं0- 27/2023 धारा 376, 316,323, 504 भादवि थाना खोडारे जनपद गोण्डा।     

    

गिरफ्तार कर्ता टीम

उ0नि0 प्रेमचन्द्र मय टीम।

No comments: