Breaking





Mar 11, 2023

कर्नलगंज: हनुमान मंदिर पर होगी ऐसी श्रीराम कथा जिसके मुख्य यजमान होंगें स्वयं हनुमानजी


 करनैलगंज/गोण्डा - स्थानीय तहसील तहसील मुख्यालय से मात्र कुछ ही दूरी पर करनैलगंज - गोण्डा हाइवे स्थित कादीपुर श्री हनुमानगढ़ी मंदिर पर आज शनिवार से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम प्रभू की जीवन गाथा श्रीराम कथा तथा श्री हनुमंत कथा की अमृत वर्षा शुरू होगी। स्थानीय लोगों के मुताबिक उक्त आयोजन विगत आठ वर्षों से लगातार होता आ रहा है। स्वामी शेष नारायणाचार्य महराज श्री माधव सेवा आश्रम अयोध्याधाम के मुखारविंद से हो रही श्रीराम कथा के मुख्य यजमान स्वयं श्री हनुमानजी महराज होंगें। इस सुअवसर पर अधिकाधिक भागीदारी हेतु आयोजक मण्डल ग्रामीण और क्षेत्रवासियों द्वारा बड़े जोरों से तैयारियां की गईं हैं।


आयोजित कार्यक्रम का स्वरूप इस प्रकार है।

दिनांक 11 मार्च 2023 से 19 मार्च 2023 तक

20 मार्च 2023 प्रातः हवन व भण्डारा

कथा समय

सायं 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक

मांगलिक कार्यक्रम

11 मार्च 2023 दिन शनिवार - कलश यात्रा एवं वेदी पूजन, कथा प्रारम्भ

12 मार्च 2023 दिन रविवार - महात्म कथा, हनुमान जी की जीवनी

13 मार्च 2023 दिन सोमवार - सती चरित्र व शिव विवाह

14 मार्च 2023 दिन मंगलवार - श्री रामलला जन्म महोत्सव

15 मार्च 2023 दिन बुधवार - बाललीला, धनुषयज्ञ, श्रीराम विवाह

16 मार्च 2023 दिन गुरूवार - वनगमन व केवट प्रसंग

17 मार्च 2023 दिन शुक्रवार - भरत मिलाप, शबरी प्रसंग एवं हनुमत मिलन

18 मार्च 2023 दिन शनिवार - सुंदरकाण्ड कथा, लंकादहन कथा

19 मार्च 2023 दिन रविवार - लंका विजय एवं राज्याभिषेक 20 मार्च 2023 दिन सोमवार - हवन व भण्डारा

मुख्य यजमान : स्वय श्री हनुमान जी

आप सभी भक्तगण सादर आमंत्रित हैं।

कथा प्रवक्ता

स्वामी शेष नारायणाचार्य जी महाराज आयोजक : समस्त क्षेत्रवासी श्री माधव सेवा आश्रम, अयोध्या धाम T.: 7015321154, 9450990056

No comments: