Feb 25, 2023

सुभासपा के अध्यक्ष ओपी राजभर को FB पर दी गाली:बस्ती

बस्ती। में सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर को फेसबुक के माध्यम से अभद्र गाली देने से पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। फेसबुक पर गाली देने के मामले का विरोध करते हुए सुभासपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने एसपी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के साथ फेसबुक पोस्ट का स्क्रीनशॉट उपलब्ध कराते हुए दोषी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।    

            सुभासपा के जिलाध्यक्ष अमन राजभर ने बताया कि विधानसभा सत्र के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ओपी राजभर 24 फरवरी को जातिगत जनगणना के बारे में बोल रहे थे। उसी दौरान सोशल मीडिया साइट फेसबुक के माध्यम से संजय यादव संजय नाम की आईडी से उन पर अभद्र भाषा में गाली दी गई। महादेवा सभा क्षेत्र में आने की धमकी दी गई है। कहा गया है कि विधानसभा क्षेत्र में आओ फिर बताते हैं। कहा कि फेसबुक पर उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष को गाली देने से उनकी भावनाएं आहत हुई हैं।   

सुभासपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बृजभूषण मिश्र ने कहा कि ज्ञापन सौंपकर मामले में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई है। यदि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो इसे लेकर सुभासपा अपने स्तर से कार्रवाई करने को बाध्य होंगे। इस तरह की हरकत किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ज्ञापन सौंपने वालों में सुभासपा के राष्ट्रीय सचिव विनोद राजभर, शेष नरायन त्रिपाठी, सत्येंद्र शुक्ल, फूलचंद्र श्रीवास्तव, राहुल निषाद, मनोज राजभर, राजेश राजभर, रामपाल राजभर, आशीष राजभर, कृष्ण कुमार आदि शामिल रहे।  


              
           रुधौली बस्ती से अजय पांडेय की रिपोर्ट 

No comments: