Breaking






Feb 25, 2023

रुधौली में निकला भव्य कलश यात्रा:

बस्ती । जिले के रुधौली क्षेत्र के डुमरियागंज रोड पर स्थित पटवारिया चौराहे पर श्रीराम जानकी मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा एवं श्री विष्णु महायज्ञ को लेकर शनिवार को भव्य कलश यात्रा निकाला गया। कलश यात्रा पटवारिया चौराहे से चलकर और अठदमा चीनी मिल होते हुए अठदमा कोठी पर पहुंचा। कलश यात्रा के दौरान महिलाओं एवं कन्याओं ने सर पर कलश रखकर कतार बद्ध चल रही थी। वही डीजे के दिन पर युवक थिरकते नजर आए।   

           जहां पर यज्ञाचार्य अवधधाम बाबा तेजपाल महाराज द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश में जल भरा गया। कलश यात्रा के दौरान लोग अबीर गुलाल उड़ाकर जयकारे लगाते रहे। कलश यात्रा अठदमा कोठी से चलकर वापिस यज्ञ स्थल पर पहुंचा। जहां हनुमानगढ़ी से आए यज्ञाचार्य ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापना करवाया। कलश यात्रा का नेतृत्व बाबा रामपाल दास ने किया।  

इस कार्यक्रम में ये लोग रहे उपस्थित

कलश यात्रा का स्वागत मुख्य यजमान रामप्यारे साहनी, फूलचंद सोनी, गया प्रसाद शर्मा, जगदीश शर्मा, रामनिवास शर्मा ने किया। कलश यात्रा के दौरान मंगेश गुप्ता, संजय कनौजिया, सुबोध कनौजिया, मुनिराम शर्मा, कन्हैया शर्मा, कृष्ण कुमार अग्रहरी, राजकुमार शर्मा, शिव करण शर्मा सहित आदि शामिल रहे।   


             रुधौली बस्ती से अजय पांडे की रिपोर्ट 

No comments: