Breaking





Feb 5, 2023

नाबालिग बालिका से छेड़ छाड़ का आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने का वांछित अभियुक्त मिशन शक्ति अभियान के तहत गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0 देहात पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड करने के वांछित अभियुक्त संजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना को0 देहात क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ किया था। जिसके संबंध में पीड़िता के पिता द्वारा थाना को0 देहात में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 देहात पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. संजय कुमार पुत्र राजबहादुर कश्यप नि0 केवलपुर थाना को0 देहात जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-47/2023 धारा 354ख, 506 भादवि 7/8 पास्को एक्ट थाना को0 देहात जनपद गोंडा।
    
गिरफ्तार कर्ता टीम-
उ0नि0 नीरज सिंह मय टीम।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह

No comments: