Breaking





Feb 25, 2023

गैंग दुष्कर्म में गिरफ्तार हुए शेषनारायन व बृज बिहारी तिवारी

 


गोंडा- दिनांक 24.02.2023 को थाना उमरीबेगमगंज क्षेत्र के रहने वाली एक महिला द्वारा लिखित सूचना दी गयी कि दिनांक 23.02.2023 को मै अकेली घर के किचन में काम कर रही थी तभी विपक्षी शेषनारायन व बृजबहादुर तिवारी घर में घुसकर बारी बारी से दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गयी। वादिनी की तहरीर पर थाना उमरीबेगमगंज में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। घटना को तत्काल संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा शिवराज के पर्यवेक्षण में आरोपी अभियुक्तो की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित की गयी थी।

 उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना उमरीबेगमगंज पुलिस द्वारा आज दिनांक 25.02.2023 को सुरागरसी-पतारसी कर मुखबिर खास की सूचना पर आरोपी अभियुक्तगण 01. शेषनारायन व 02. बृजबिहारी तिवारी को गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना उमरीबेगमगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्तगण

01. शेषनारायन पुत्र बृजबहादुर तिवारी निवासी गंभौरा थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोंडा।

02. बृजबिहारी तिवारी पुत्र बाबू तिवारी निवासी गंभौरा थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोंडा।

पंजीकृत अभियोग

01. मु0अ0सं0-68/23, धारा 452, 376डी, 506 भादवि थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम

थानाध्यक्ष संजीव वर्मा मय टीम।

No comments: